गरियाने के बाद विधानसभा स्पीकर ने पीडीपी नेता से मांगी माफी
आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में हुई मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के करीबी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता सईद युसूफ की मौत पर हंगामा कर रहे थे। वो इस मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। जब स्पीकर ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने स्पीकर के ऊपर पंखा उठाकर फेंक दिया। जिसके जवाब में स्पीकर ने भी पीडीपी नेता मौलाना इफ्तिकार पर अश्लील टिप्पणी की।
गौरतलब है कि पीडीपी का कहना है कि युसूफ सईद की मौत के पीछे उमर अब्दुल्ला का हाथ है। पीडीपी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की । पीडीपी सईद के मौत के मुद्दे पर बहस की मांग कर रही थी। पीडीपी काम रोको प्रस्ताव लाना चाहती थी लेकिन स्पीकर ने इसकी अनुमति नहीं दी। स्पीकर प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे पर बहस कराना चाहते थे। जिस पर पीडिपी नेता भड़क गये और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे बैठें।
जबकि स्पीकर की माफी से भी नही पिघलने वाले मौलवी इफ्तिखार हुसैन अंसारी ने कहा कि स्पीकर का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वह विधानसभा में स्पीकर की हैसियत से नहीं बल्कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता की तरह काम कर रहे हैं। वह नहीं चाहते की सच्चाई सबके सामने आए।













Click it and Unblock the Notifications