जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने दी गाली तो खानी पड़ी मार

Omar Abdullah
श्रीनगर। एक बार फिर से देश की विधानसभा में एक शर्मसार घटना हुई जिसने देश और संविधान को कंलकित करके रख दिया। सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विधानसभा में उस समय एक शर्मनाक घटना हुई जिस समय विधानसभा स्पीकर के ऊपर विपक्ष के नेता ने पंखा उठाकर फेंक दिया।

पीडीपी नेता मौलाना इफ्तिकार ने स्पीकर के ऊपर पंखा फेंककर उन्हें अपशब्द कह डाला। विपक्ष यानी पीडीपी पुलिस हिरासत में हुई मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के करीबी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता सईद युसूफ की मौत पर हंगामा कर रहे थे। वो इस मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। जब स्पीकर ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने स्पीकर के ऊपर पंखा उठाकर फेंक दिया। जिसके जवाब में स्पीकर ने भी पीडीपी नेता मौलाना इफ्तिकार पर अश्लील टिप्पणी की।

पीडीपी नेताओं का कहना था कि युसूफ सईद की मौत के पीछे उमर अब्दुल्ला का हाथ है। युसूफ, राजनीति के ऐसे राज जानता था, जिनसे उमर के ऊपर पड़ा नकाब हट जाता इसलिए उमर ने उसे मरवा दिया। पीडीपी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की । पीडीपी सईद के मौत के मुद्दे पर बहस की मांग कर रही थी। पीडीपी काम रोको प्रस्ताव लाना चाहती थी लेकिन स्पीकर ने इसकी अनुमति नहीं दी। स्पीकर प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे पर बहस कराना चाहते थे। जिस पर पीडिपी नेता भड़क गये और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे बैठें।

आपको बता दें कि कश्मीर सरकार ने मुख्यमंत्री के घर के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। जिसमें ये दिखाने की कोशिश की गयी है कि युसुफ सईद की मौत मुख्यमंत्री के निवास पर नहीं हुई है। सईद पर मंत्री बनाने के नाम पर पैसा लेना का आरोप था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्राइम ब्रांच को बुलाकर सईद को उसके हवाले कर दिया था।

इसके बाद सईद की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जबकि सईद के बेटे ने भी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके पिता की मौत सरकार के इशारे पर ही हुई है। वहीं इस मु्द्दे पर राजनीति गर्मा गयी है, भाजपा ने भी इस मामले की जांच सीबीआई कराने से की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+