अन्ना टीम की अहम सदस्य किरण बेदी को आयकर विभाग का नोटिस

टीवी चैनलों के मुताबिक किरणबेदी के दो गैर सरकारी संगठन- नवज्योति और इंडिया विजन फाउंडेशन को रविवार को नोटिस भेजा गया है। बेदी ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें नोटिस क्यों भेजा गया है लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है इसलिए वो हर जांच को तैयार है।
आपको बता दें कि अन्ना टीम के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल को भी इससे पहले नोटिस भेजा गया था। उनके ऊपर सरकार का पैसा खाने का आरोप लगा था जिसका जोरदार खंडन केजरीवाल ने किया था। वैसे आपको बता दें कि जब अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ है तब से अन्ना टीम के किसी भी सदस्य को कोई ना कोई नोटिस जरूर भेजा जा रहा है। कभी उनके ऊपर आयकर विभाग के पैसे ना देने का आरोप लगता है तो कभी उनके ऊपर विशेषाधिकार के हनन का आरोप लगता है।












Click it and Unblock the Notifications