कैश फॉर वोट : बेल के लिए अमर सिंह पहुंचे हाईकोर्ट, सुनवाई टली

नई दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले में जेल काट रहे सपा के पूर्व नेता अमर सिंह को जब तीस हजारी कोर्ट से राहत नहीं मिली तो उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में बेल की गुहार लगायी है। जहां दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल जमानत याचिका की सुनवाई पर कोर्ट ने एम्स अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। जिसे 12 अक्टूबर तक पेश करने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि कैश फॉर वोट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई चल रही है लेकिन तीस हजारी कोर्ट से अमर सिंह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जिसके बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट में बेल के लिए याचिका दायर की है।

आपको बता दें कि बीते 6 सिंतबर को तीस हजारी कोर्ट ने सपा के पूर्व नेता अमर सिंह को कैश फॉर वोट मामले में जेल भेज दिया था। अमर सिंह ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर जमानत मांगी थी लेकिन उन्हें बेल नहीं मिली थी। उनकी हालत तिहाड़ जेल में खराब हो गयी थी। उसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके किडनी में संक्रमण हो गया है। हाल ही में उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसके बाद मानवीय आधार पर उन्हें बेल मिली थी। वो एम्स मे ही अपना इलाज करा रहे हैं।

लेकिन दोबारा जब उन्होंने बेल की अर्जी दाखिल की और विदेश जाकर इलाज कराने की मांग की तो उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद वो हाईकोर्ट पहुंचे हैं। गौरतलब है अमर सिंह के ऊपर साल 2006 में केन्द्र सराकर को बचाने के लिए भाजपा के कुछ सांसदो को पैसे देकर खरीदने पर आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+