यूपी में होंगे भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव: मायावती

Mayawati
लखनऊ। प्रदेश में विधान सभा चुनाव भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री मायावती का दावा है कि ऐसे भी अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे जो चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा फैलाएगा या फिर हिंसा फैलाने का प्रयास करेगा।

राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मायावती ने कहा कि राज्य में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है जिसे देखते हुए सभी से योजना तैयार कर ली जानी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता पहचान पत्र से वंचित न रहे। सभी अपराधियों की थानावार सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। उन्होंने चुनाव को देखते हुए बिहार की सीमा पर कड़ी चौकसी और सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग के भी हिदायत दी।

उन्होंनें कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने इलाकों में होने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी आपराधिक वारदात पर नजर रखें तथा किसी भी अपराधी को खुलेआम घूमने की इजाजत न हो जो भी अपराधी है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति और तेज होनी चाहिये। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सूचनाओं का एकत्र किया जाए और जनता का किसी प्रकार का उत्पीडऩ न हो।

मायावती ने कहा कि क्षेत्र में जो भी दबंग लोग हैं और भले ही वह किसी प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम नहीं दे रहे हैं उन पर नजर रखी जाए और उन्हें यह बता दिया जाए चुनाव के दौरान वह जनता पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास न करें क्योंकि ऐसा करने की कोई शिकायत उन्हें जेल तक पहुंचा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+