आतंकवाद, नक्‍सलियों से लड़ेंगे सीआरपीएफ के जवान

crpf
नई दिल्‍ली। सीआरपीएफ को देश के विभिन्न क्षेत्रो में तैनात सैन्य इकाइयों के साथ संबद्ध किया गया है। एक ओर उन्हें कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही दूसरी ओर पूर्वोत्‍तर के राज्यों में उग्रवाद विरोधी अभियान से भी उन्हें जोड़ा गया है। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति ने सीआरपीएफ के अधिकारियों को सेना की विभिन्न इकाइयों का अनुभव दिलाने पर जोर दिया था।

इन युवा अधिकारियों को सेना की विभिन्न इकाइयों में अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिए जाने के लिए संबद्ध किया गया है। सीआरपीएफ के करीब 76 हजार कर्मी नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हैं। बल को पिछले साल छह अप्रैल को दंतेवाड़ा की घटना से बड़ा झटका लगा है। इसके बाद माओवादी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए बल को सुसज्जित करने पर जोर देते हुए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बल के अधिकारी तीन महीने तक सेना के साथ रहेंगे और इस दौरान नेतृत्व और कमांडरिंग गुण की बारीकियों पर भी गौर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महिला अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसा कदम देश की सुरक्षा देखते हुए उठाया गया है। लेकिन लोगो को ऐसा लगता है कि जो कदम सरकार ने अभी उठाया है वे कदम सरकार को पहले ही उठा लेना चाहिए था जिससे दंतेवाडा जैसी घटनाए घटित नही होती जिससे हमको बाद मे अफसोस नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+