यूपी: ट्रक और तिपहिया की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसा यह दुर्घटना इलहाबाद के सोराओन पुलिस थाना क्षेत्रा अन्तर्गत इलाके में उस वक्त हुयी जब चालक और दो अन्य यात्रियों को लेकर जा रहा एक तिपहिया राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया। तिपहिया काफी तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित हो गया था। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी की तिपहिया के परखच्चे उधड़ गये ।
तिपहिया में सवार सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के सामान की जांच से पता चला है कि वे सभी मिर्जापुर के निवासी थे और लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त उनके पास से बरामद सामान से कर लिया और परिजनों से सूचित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications