विश्वास खो चुकी सरकार 2014 तक नहीं चलेगी: बीजेपी
दिल्ली।
मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने यूपीए सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि यूपीए की यह सरकार विश्वास खो चुकी है। पार्टी के राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि हमें नहीं लगता कि यह सरकार 2014 तक चल पाएगी। भ्रष्टाचार मामले पर सरकार पर निशाना साधते हुए अरुण जेटली ने कहा कि यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। id="toptextpromo">अरुण
जेटली की टिप्पणी पर गौर करें तो पाएंगे कि उन्होंने वही बात दोहराई है जो भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्णा आडवाणी ने कही है। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान अरुण जेटली ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जो रथयात्रा निकालने जा रहे हैं। उसका कोई भी संबंध आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री की दावेदारी को लेकर नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भारतीय
जनता पार्टी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसे गृहमंत्री पी चिदंबरम से इस्तीफे की मांग कर रही थी। पार्टी ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े इस घोटाले में पी चिदंबरम भी ए राजा जितने ही दोषी हैं। पार्टी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी प्रधानमंत्री को भी थी। जिससे यह साफ होता है कि इस सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी भ्रष्ट हैं।











Click it and Unblock the Notifications