बाबा रामदेव की स्वाभिमान यात्रा में अखिलेश भी पड़े दिखायी

ये पहला मौका था जब अखिलेश यादव, बाबा रामदेव के मंच पर दिखायी दिये। अभी तक बाबा रामदेव के मंच पर केवल भाजपा और आरएसएस के लोग देखे गये थे। खैर कहने वाले तो ये भी कह रहे हैं कि बाबा रामदेव की यात्रा राजनीतिक मोड़ लेते दिखायी पड़ रही है।
वहीं बाबा रामदेव ने हरदोई में मीडिया से कहा कि अगर दिल्ली के रामलीला मैदान पर हुए लाठीचार्ज के दौरान मैं वहां से भागा नहीं होता तो पुलिस और सरकार मिलकर मुझे मार देती और मेरा हाल भी वो ही होता जो मेरी सहयोगी राजबाला का हुआ। बाबा रामदेव ने एक बार फिर से दोहराया कि सरकार चाहती ही नहीं कि काला धन भारत में वापस आये क्योंकि इसकी वजह से उसका काला चिठ्ठा वापस आ जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications