कांग्रेस दामाद राबर्ट वाडा हैं सुब्रमण्यम स्वामी का अगला निशाना

P Chidambaram
दिल्‍ली। जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने आज कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में उनका अगला निशाना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाडा हैं। स्वामी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 2जी स्पेक्टम मामले में पहले पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, द्रमुक सांसद कनिमोई, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दयानिधि मारन और केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम की भूमिकाओं का खुलासा कराने के बाद अब उनका अगला निशाना वाडा हैं।

स्‍वामी ने इस बारे में और कुछ बताने से इनकार करते हुए कहा कि इस विषय में वह अभी कुछ नहीं बोलेंगे। उन्‍होंने कहा कि समय आने पर सारी जानकारी दी जाएगी। स्वामी ने कहा कि वित्त मंत्रालय की जिस चिट्ठी के बारे में चिदम्बरम और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी में टकराव की स्थिति पैदा हुई थी और जिस नोट के उल्लेख से अब मामले को समाप्त बताया जा रहा है, दरअसल वह कोई नोट नहीं बल्कि आफिस मेमोरेंडम है जो सम्बन्धित मंत्री की सहमति के बाद ही जारी होता है।

मुखर्जी द्वारा इस नोट की जानकारी न होने के सवाल पर स्‍वामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि इस पूरे घोटाले की जानकारी पी चिदंबरम से लेकर प्रधानमंत्री तक को थी। आने वाले समय में इस बारे में बड़े खुलासे हो सकते हैं। हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि राबर्ट वाडा भी 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में शामिल थे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+