मोदी गुजरात में ही रहें तो बेहतर होगा : विनय कटियार

पार्टी के उपाध्यक्ष विनय कटियार ने खुले तौर पर कहा कि अच्छा है मोदी गुजरात में रहें, यही उनके लिए बेहतर होगा। अभी वो गुजरात और गुजरात के लोगों की समस्या का समाधान करे। वो ही बहुत है, उन्हें देश की समस्या सुलझाने की जरूरत नहीं है। कटियार और मोदी दोनों भाजपा के ओबीसी नेता हैं और पार्टी का हिन्दुवादी चेहरा हैं।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने भी कहा कि मोदी और पार्टी के बीच में कोई मतभेद नहीं है। ना तो वो रथयात्रा लेकर परेशान है और ना ही वो आडवाणी से चिढ़े हुए है।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर की से आडवाणी रथयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। ये रथयात्रा मोदी के धुर विरोधी नीतीश कुमार के राज्य बिहार से शुरू होकर 18 राज्यों में जायेगी। कहा जा रहा है कि मोदी को आडवाणी की इस रथयात्रा पर खासा एतराज है उन्हें समझ में नहीं आरही है कि आडवाणी ये रथयात्रा क्यों कर रहे हैं जबकि वो पीएम पद से बहुत पहले ही बाहर हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications