संजीव भट्ट की पत्नी ने कहा मेरे पति की जान को खतरा

इन आरोपों के बाद गिरफ्तार हुए संजीव भट्ट को कल से जेल में रखा गया है। अब उनकी पत्नी ने गुजरात के डीजीपी और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर चिट्ठी लिखकर बताया कि उन्हें गुजरात की पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। संजीव भट्टी की पत्नी ने यह भी कहा कि उन्हें कल से अपने पति से मिलने नहीं दिया गया है। उसके भाई संजीव भट्ट से मिलने गए लेकिन पुलिस ने उन्हें भी मिलने नहीं दिया। गौरतलब है कि भट्ट की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके आवास पर छापा भी मारा था।
निलंबित चल रहे आईपीएस संजीव भट्ट ने पिछले मंगलवार को हाई कोर्ट में कहा था कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के गृह मंत्री अमित शाह ने हरेन पांड्या मर्डर केस में उनसे सबूतों को मिटाने का दबाव डाला था। भट्ट की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर सुनवाई दशहरे के बाद ही संभव हो पाएगी। दशहरे की छुट्टियों में कोर्ट बंद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications