कोर्ट में पेश किए गए संजीव भट्ट

अपने इन आरोपों को साबित करने के लिए संजीव भट्ट ने अदालत ने में 2 हलफनामे दाखिल किए थे। एक हलफनामा उन्होंने खुद दाखिल किया था। जबकि दूसरा हलफनामा उन्होंने केडी पंत नाम के उनके ही डिपार्टमेंट में काम करने वाले से दाखिल करवाया था। अब केडी पंत ने संजीव भट्ट पर मामला दर्ज कराया था कि उन्होंने जबरदस्ती उनसे यह हलफनामा दर्ज करवाया था।
नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने के बाद से ही संजीव भट्ट की मुश्किलों का दौर शुरू हो गया था। उन्होंने बिना बताए छुट्टी पर जाने की वजह से निलंबित कर दिया गया था। अब इसके बाद उन पर यह मामला दर्ज किया गया है। संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने आलाधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया था कि उनके पति की जान को खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications