अवलाकी की मौत से उखड़ेंगी अलकायदा की जड़ें: ओबामा

American President Barack Obama
वाशिगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अलकायदा नंबर टू यानिकि अनवार अल अवलाकी की मौत से अलकायदा कमजोर होगा। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि जल्‍द ही इस आतंकी संगठन का खत्‍मा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अरब प्रायद्वीप में अलकायदा का प्रमुख चेहरा बन चुका अमेरिकी मूल का खूंखार आतंकवादी अनवार अल-अवलाकी यमन में एक हवाई हमले में मारा गया है।

उधन अमेरिकी सांसदों ने भी अलकायदा आतंकवादी अनवार अल अवलाकी के मारे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए आज कहा कि बचे हुए आतंकवादियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत तथा वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क एवं अन्य खतरों को समाप्त करने की दिशा में और काम करने पर जोर दिया। अवलाकी की मौत पर अमेरिक सांसदों ने की खुशी जाहिर करते हुए हाउस आर्म्‍ड सर्विस कमेटी के अध्यक्ष हॉववर्ड बुम मैक्केन ने कहा अल अवलाकी ने अमेरिकियों के खिलाफ कई हमलों को उकसाया और मैं चिंतामुक्त हूं कि उसपर खतरा समाप्त हो गया।

उन्‍होंने यह भी कहा कि बहरहाल यह समय हमारी चौकसी को कम करने का नहीं है, बल्कि हमें अलकायदा को पकड़ने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करना चाहिए एवं और हमले करने की उसकी क्षमता को तोड़ने का है। गौरतलब है कि अमेरिका में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारकर अमेरिका को पहली सबसे बड़ी कामयाबी मिली थी। अब अवलाकी को मारकर अमेरिका के हाथ दूसरी सबसे बड़ी कामयाबी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+