प्रतिभा पाटिल स्विट्जरलैंड और ऑस्‍ट्रिया दौरे पर रवाना

President flew for Switzerland and Austria
दिल्‍ली। राष्टपति प्रतिभा पाटिल आज स्विट्जरलैंड और ऑस्टिया की 8 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गईं। राष्टपति इस दौरान स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा किए गए काले धन के मुद्दे समेत कई अहम मुद्दों पर वहां के आला नेतृत्व से बातचीत करेंगी। प्रतिभा 4 अक्तूबर तक स्विट्जरलैंड में रहेंगी। इसके बाद 4 से 7 अक्तूबर तक वह ऑस्टिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। राष्टपति के यात्रा पर जाने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने उनसे मुलाकात की।

राष्‍ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल के साथ फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और मोदी एंटरप्राइसेज के अध्यक्ष केके मोदी की अगुवाई वाला 45 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा पर गया है। इसके अलावा संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला, सांसद विजय जवाहरलाल दरदा, प्रतापराव गणपतराव जाधव और चिंता मोहन भी राष्टपति के साथ गए हैं। प्रतिभा इस दौरान अणुओं के विश्लेषण शोध के क्षेत्रा में प्रतिष्ठित यूरोपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च भी जाएंगी।

प्रतिभा देवी पाटिल के इस दौरे को इस लिहाज से बहुत महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है कि वे स्विटजरलैंड में काला धन मामले पर वहां के नेतृत्‍व से बातचीत करेंगी। इस बातचीत से कुछ परिणाम निकलने की भी उम्‍मीद थी। उम्‍मीद की जा रही है कि राष्‍ट्रपति स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले भारतीयों की जानकारी भी मांग सकती हैं। उनकी यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+