टिकट के लिए झगडऩे लगे सपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए अखिलेश यादव को अलग से उन्हें एक-एककर समझाना पड़ा। बुधवार से शुरू हुई क्रांति रथ के तीसरे चरण यात्रा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से होते हुये बुंदेलखंड पहुंची।
बुंदेलखण्ड पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी दिखायी देने लगी। कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए अखिलेश यादव ने रथ से उतरकर उनसे बातचीत की और उन्हें शांत कराया।
अखिलेश यादव को झांसी, महोबा और बांदा में कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा। यात्रा के पहले चरण में तीन दिन तक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव और कानपुर के विधानसभा क्षेत्रों में गये थे। आज से शुरू हुई तीसरे चरण की यात्रा आगामी 30 सितम्बर को समाप्त होगी। यात्रा के पहले दिन आज अखिलेश यादव का रथ मलिहाबाद, संडीला, बालामऊ, बधौली, बिलग्राम व हरदोई गया। गुरूवार को दूसरे दिन श्री यादव सांडी, हरपालपुर, शाहाबाद, तथा ददरौल से होते हुये शाहजहांपुर जायेंगे। इन जगहों पर वह चुनावी संभाएं कर लोगों को सम्बोधित करेंगे। जबकि 30 सितम्बर अन्तिम दिन अखिलेश कटरा तथा जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी संभाएं करने पहुंचेंगे।
अखिलेश यादव ने मलिहाबाद में जनसभा में कहा कि राज्य सरकार लूट में व्यस्त है, तथा कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों का ध्यान एक बार राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं की ओर दिलाया तथा कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है इसलिये सरकार को बदलना जरूरी हो गया है। सपा की क्रांति रथ यात्रा से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि यदि पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आयी तो जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications