अफजल गुरु को फांसी हुई तो आतंकी हमलों से दहल उठेगा देश: उमर अब्‍दुल्‍ला

Omar Abdullah fears rise in militancy if Afzal Guru is hanged
श्रीनगर। अभी कुछ दिन पूर्व ही जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तरफ से अफजल गुरु की फांसी को रद्द किए जाने के संबंध में किये गये ट्वीट से लगी आग शांत भी नहीं हुई थी कि उन्‍होंने एक बार फिर इस पक्ष में बोल दिया। इस बार अब्‍दुल्‍ला ने कहा है कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को अगर फांसी पर लटकाया गया तो राज्‍य में दोबारा आतंकी हमले शुरु हो सकते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि मुझे अफजल गुरु को फांसी पर चढ़ाए जाने को लेकर चिंतित होना पड़ेगा। अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि अफजल को फांसी देने के बाद सिर्फ राज्‍य सरकार के लिये ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार के लिये भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने अपने इस पक्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार को यह याद होगा कि जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता मुहम्मद मकबूल भट्ट को वर्ष 1984 में फांसी की सजा देने के बाद कश्मीर में आतंकवादियों की एक फौज तैयार हो गई थी। उमर ने कहा कि शायद केंद्र सरकार इसे भूल जाये मगर मैं नहीं भूल सकता कि मकबूल भट्ट को फांसी देने से आतंकवादियों की एक पूरी पीढ़ी ने जन्‍म ले लिया था।

उमर ने कहा कि मुझे इस बात पर चिंता करनी होगी क्‍योंकि अफजल गुरु को अगर फांसी हो गई तो घाटी में भी आतंकवादी हमला शुरु हो जायेगा। उमर ने कहा कि यह हमला अचानक बढ़ जायेंगा जो वर्तमान समय में बहुत कम है। उमर ने कहा कि मै इस पक्ष में नहीं हूं कि अफजल गुरु को मृत्‍युदंड दिया जाना चाहिए क्‍योंकि यह आतंकियों को डराने में कारगर साबित नहीं हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+