अमेरिका : पेंटागन उड़ाने की साजिश रचने वाला संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

रिजवान को बोस्टन से गिरफ्तार किया गया है। रिजवान ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर पेंटागन पर हमले की साजिश रची थी। उसने छोटे विमान के जरिये धमाका करने की बात सोची थी। यानी कि रिजवान ने पेंटागन पर ड्रोन हमले की भी साजिश रची थी।
रिजवाल के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। वैसे 26 साल का रिजवान अमरीकी नागरिक है। जब से आतंकी ओसामा बिन लादेन की मौत हुई है तब से अमेरिका अलकायदा के निशाने पर हैं। उसे ईमेल के जरिये कई बार हमले की धमकी मिल चुकी है। वैसे अमेरिका में इस समय सुरक्षा को चाक-चौबंध कर दिया है। पैंटागन और उसके आस पास भी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गयी है और लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications