कर का बोझ झेलने को तैयार रहें अमीर लोग: चिदंबरम

मैं जानता हूं कि कई लोग इसे पसंद नहीं करेंगे। लेकिन मेरा मानना है कि मैं इस तरह का वक्तव्य देने का साहस दिखा सकता हूं। चिदंबरम ने मई 2004 से नवंबर 2008 तक वित्त मंत्री रहते हुये करों में कमी की थी। इस दौरान उन्हें वित्त मंत्रालय में उनके कार्यकाल के दौरान स्वप्निल बजट पेश करने के लिये भी जाना जाता है। मैं ही वह वित्त मंत्री रहा हूं जिसने आपकी कर दरों में कमी की थी। इसलिये अब आपको उंची दर पर कर देने के लिये भी तैयार रहना चाहिये विशेषतौर पर धनी लोगों को उंचा कर देने के लिये तैयार रहना चाहिये।
गृहमंत्री ने कहा कि यूरोप में धनी लोग मिलकर स्वयं यह कह रहे हैं कृपया हम पर ज्यादा कर लगायें। चिदंबरम का यह वक्तव्य अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा की इस सोच से मेल खाता है जिसमें उन्होंने अमेरिका को संकट से उबारने के लिये वहां के धनी लोगों से ज्यादा कर देने की अपील की है। चिदंबरम ने कहा कि नये बजट की तैयारियां शुरु हो गई हैं लेकिन यह उचित स्थान नहीं है और न ही मुझे यह कहना चाहिये कि कौन से कर बढाया जाना चाहिये लेकिन हमें इस बात को गंभीरता से सोचना चाहिये कि देश के कर राजस्व को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications