मोदी ने गुजरात को विश्व जगत में पहचान दिलाई: मुकेश अंबानी

इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए आयोजित सेमिनार में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात को एनर्जी के क्षेत्र में अभी और विकास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत औ चीन मिलकर पूरी दुनिया में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोलियम पदार्थों का एक तिहाई हिस्सा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भारत को पेट्रोलियम पदार्थों की खोज की तरफ ध्यान देना चाहिए। मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी इस ओर कदम बढ़ा रही है। मुकेश अंबानी पीडीपीयू के प्रेसीडेंट और चेयरमैन भी हैं।
मुकेश अंबानी ने कहा कि पूरे देश को गुजरात के विकास का मॉडल अपनाना चाहिए। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने भी बोलते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि युवा आने वाले समय में गुजरात और पूरे भारत को आगे ले जाएंगे। युवा ही विकास में सबसे बड़े भागीदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में गुजरात में तकनीकी शिक्षा को और भी बढ़ावा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications