फतेहाबाद में सड़क हादसे में तीन की मौत

Three killed in road accident in Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद। नजदीकी गांव खाराखेड़ी के पास पिकअप गाड़ी व कैंटर के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत होने का समाचार है। इस हादसे में करीब आधा दर्ज लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा व हिसार के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिकअप गाड़ी व कैंटर के बीच भिडंत के चलते हुए इस हादसे की वजह से मुख्य मार्ग कुछ समय तक बाधित भी रहा, जिसे बाद में हाइवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सूचारू करवाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ोपल चौकी इंचार्ज व सदर थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। डीएसपी जगदीश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद शहर की तरफ से एक कैंटर आज प्रात: हिसार की तरफ जा रहा था। बताया गया है कि जब यह कैंटर गांव बड़ोपल व खाराखेड़ी के बीच पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी की वजह से कैंटर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण न रख सका।

अनियंत्रित कैंटर पलट गया, इसी बीच सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने अपना बचाव करने के लिए अचानक गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया तो पलटती हुई कैंटर पिकअप गाड़ी के पिछले हिस्से में जा लगी। बताया गया है कि इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच एक मोटरसाइकिल भी आ गया। इस हादसे में पिकअप में सवार अग्रोहा निवासी धर्मपाल, भोड़ा होशनाक निवासी दिवान सिंह व गांव अभोली निवासी भागीराम की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार रमेश कुमार के अलावा पिकअप गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें बाद में उपचार के लिए अग्रोहा मैडीकल में भर्ती करवाया गया। मृतकों के शवों को अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+