हिना रब्बानी से मिल गदगद हुए कृष्णा
न्यूयार्क।
भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अमेरिका में पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी से मुलाकात की। एक प्रीतिभोज के दौरान उन्होंने हिना रब्बानी खार से मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुलाकातों का सिलसिला चलता रहना चाहिए। ऐसी मुलाकात पड़ोसी देश के साथ संबंधों को सुधारने में बेहद कारगार साबित होगी। इस दौरान हिना और कृष्णा ने एक-दूसरे से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। id="toptextpromo">पाकिस्तान
की विदेश मंत्री हिना रब्बानी और भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा संयुक्त राष्ट्र की महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए हैं। जहां दोनों ने मुलाकात का समय तय किया था। दोनों ने न्यूयॉर्क के एक होटल में रात्रि भोज के दौरान मुलाकात की। हिना रब्बानी ने भी कहा कि पाकिस्तान और भारत को आपसी रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों ही देश्ा कदम बढ़ा रहे हैं। जो कि एक सराहनीय कदम है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की यह दूसरी मुलाकात है। 13 जुलाई को मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों के पटरी पर से उतरने की नौबत आ गई थी। जिसके बाद दोनों देशों ने चर्चा को जारी रख आपसी संबंधों को सुधारने की ओर कदम बढ़ाया था। दोनों देश के विदेश मंत्रियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी दोनों देश आपसी चर्चा का दौर जारी रखेंगे।











Click it and Unblock the Notifications