मुझे पता है बाप को खोने का दर्द क्या होता है : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
श्रीनगर। एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव कश्मीर पहुंचे और वहां जाकर छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हाल जानाना चाहा। लेकिन हमेशा की तरह उन्हें वहां छात्र-छात्रां के सवालों से दो चार होना पड़ा। बच्चों ने एक के बाद एक राहुल और उनकी सरकार पर निशाना साधा। कश्मीर के सुलगती हिंसा के शिकार छात्र-छात्राओं ने जब राहुल से ये कहा कि वो उनके दर्द को क्या समझेगें जिनके अपने इस हिंसा के शिकार हो गये।

इस बात को सुनते ही राहुल गांधी ने बड़े ही भावुक अंदाज में कहा कि जब वो 14 साल के थे तो उन्हें पता चला कि उनकी दादी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। और जब वो 21 साल के थे और जिंदगी समझने की कोशिश कर रहे थे कि तभी उनके पिता को हिंसावादी ताकतों ने मार डाला गया । इसलिए मुझे पता है कि जब बाप का साया सिर से उठता है तो वो दर्द कैसा होता है।

जब राहुल ने इस तरह की बयानबाजी कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच की तो छात्रों का लगा कि शायद उनका अपना ही कोई उनके बीच में हैं और उन्होने जाकर अपनी एक-एक समस्या राहुल से कही।

राहुल ने कहा कि मेरा यहां आना कोई राजनीतिक कदम नहीं है, ना ही कोई सियासती चाल है, मै भी कश्मीरी ही हूं, मेरी जड़े यहीं से जुड़ी हुई है इसलिए आपलोग मुझे अपने ही बीच का व्यक्ति समझें। इसलिए मैं यहां सिर्फ आप लोगों से मिलने आया हूं। फिलहाल राहुल के इस तरह की बयानबाजी छात्र-छात्राओं पर काम करती दिखायी पड़ी और राहुल से मिलने के बाद से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर राहत देखी गयी।

गौरतलब है कि राहुल अपने 2 दिन के दौरे पर जम्‍मू व कश्‍मीर के दौरे पर हैं। यहां उनका प्रोग्राम कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से मिल पार्टी को राज्‍य में मजबूत बनाने का प्रोग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+