पाकिस्तान: स्कूल बस दर्रे में गिरी, 37 बच्चों की मौत, 70 घायल

यातायात पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामाबाद से लाहौर जाते वक्त चालक ने बस पर अपना नियंत्राण खो दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मलिक एहसान ने कहा कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई। स्थानीय मीडिया ने इसके लिए बस में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने और कम रोशनी को जिम्मेदार ठहराया है।
आपको बताते चलें कि स्थानीय पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। अधिकारिक रूप से मानें तो मरने वाले बच्चों की संख्या 37 है जबकि सूत्रों का कहना है संख्या बढ़ सकती है। घायलों का इलाज चल रहा है जिसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications