गुरू ग्रंथ साहिब का अपमान करने वाले पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो: अकाल तख्त
अमृतसर।
सिक्खों की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान मामले में आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। यह मांग सिखों की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने की है। पंजाब के अमृतसर जिले में अखाल तख्त के कार्यालय पर सिक्ख धर्म गुरुओं की बैठक के बाद पंजाब सरकार से यह मांग की गई। यह मांग भारतीय दंड सहिता 302 के तहत की गई। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि उत्तराखंड राज्य में इस तरह का एक मामला सामने आया था। जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने सिक्खों की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब को फाड़ने और जलाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इलाके में स्थिति नियंत्रण के बाहर होने की संभावना हो गई थी। बड़ी संख्या में देश के कई इलाकों से सिक्ख समुदाय के लोग इलाके में इसका विरोध करने के लिए पहुंच रहे थे। प्रशासन ने सिक्खों को यह आश्वासन दिया था कि कुछ दिनों के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अखाल
तख्त का कहना है कि प्रशासन के वादे के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। अखाल तख्त ने यह भी कहा कि न ही उत्तराखंड सरकार और न ही केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। जिस वजह से हम पंजाब सरकार से यह मांग करते हैं कि इस तरह धार्मिक मामलों में अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को बख्शा न जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।











Click it and Unblock the Notifications