सामान्य मसलों पर चर्चा करने के लिए वित्त मंत्री से मिला था: नारायणसामी

इस मुद्दे पर अभी चर्चा करना उचित नहीं होगा। मालूम हो कि संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या कल देर रात प्रणव मुखर्जी के साथ हुई उनकी मुलाकात के दौरान टूजी के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, संसद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए मैं सप्ताह में दो बार वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से मिलता हूं। सामान्य सरकारी मसलों पर चर्चा के लिए मैं कल उनसे मिला था।
वित्त मंत्रालय के नोट को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज विदेश से लौट रहे हैं और वित्त मंत्री उनसे मिलेंगे और वह प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ही इस बारे में बात करेंगे । नारायणसामी ने टूजी के मुद्दे पर सरकार में मंत्रियों के बीच टकराव की खबरों को भी बेबुनियाद करार दिया और साथ ही गृह मंत्री चिदम्बरम की केन्द्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफे की पेशकश किये जाने की खबरों को गलत बताया।












Click it and Unblock the Notifications