माओवादी मेरी हत्या की फिराक में हैं: ममता बनर्जी

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पश्चिम मिदनापुर जिले में माओवादियों ने दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। ममता ने बताया कि उनके घर के पास कुछ माओवादी मौजूद थी। खास बात यह है कि चुनाव के दौरान ममता ने कहा था कि उनके राज्य में अब कोई भी माओवादी नहीं है। ममता ने कहा कि ममता ने कहा कि राज्य सरकार शांतिपूर्वक तरीके से समस्या का हल निकालने के लिए प्रयासरत है। लेकिन माओवादियों केकार्यो से अब ऎसा करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब भी राज्य सरकार बातचीत करने के लिए अपने कदम बढ़ाती है तो दूसरी तरफ से बात चीत को खत्म कर दिया जाता है। ममता ने कहा कि शांति प्रक्रिया पर काम करने के लिए दोनों ओर से रजामंदी जरूरी है। उन्होंने माओवादियों के किए गए हत्या के कार्य को गलत बताया है।












Click it and Unblock the Notifications