हुबली एयरपोर्ट से होगा विमान हाईजैक और मुंबई पर होगा 9/11 जैसा हमला!

Mumbai Airport
बैंगलुरू। आतंकियों ने खुफिया एजेंसियों को यह धमकी दी है कि वह बहुत जल्‍द मुंबई की एक ऊंची इमारत पर हवाई हमला करने वाले हैं। आतंकियों की तरफ से जो धमकी दी गई है उसके मुताबिक वह कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डे से एक छोटे विमान का अपहरण कर उसे मुंबई की एक ऊंची इमारत से टकरा सकते हैं। यह हमला बिल्‍कुल 9/11 की तर्ज पर होगा। इस धमकी के बाद से हुबली हवाईअड्डे और मुंबई की सुरक्षा पुख्‍ता कर दी गई है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली से यह एलर्ट जारी किया गया है कि देश के सबसे व्‍यस्‍ततम हवाईअड्डे पर विमान हमला हो सकता है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया है मगर यह जरुर कहा है कि यह हमला 9/11 हमले जैसा होगा। खुफिया एजेंसियों की तरफ से जारी किये गये इस अलर्ट के बाद से हुबली हवाईअड्डे की सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस कर दी गई है। हवाईअड्डे के बाहर और अंदर अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

मालूम हो कि कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू से 400 किमी और मुंबई शहर से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित हुबली हवाईअड्डे की देखरेख भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण करता है। आपको यह भी बताते चलें कि प्राईवेट एयर कंपनी किंगफिशर एयरलाइन का एक छोटा जहाज हर रोज बेंगलुरू से उड़ता है और फिर हुबली होते हुए मुम्बई जाता है और वापस लौटता है।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने हुबली एयरपोर्ट को इसलिये टारगेट किया है क्‍योंकि वहां से अक्‍सर छोटे विमान उड़ते हैं। आतंकियों ने इस बार छोटे विमान का अपहरण कर उसे मुंबई के इमारत से टकराने की योजना बनाई है। शनिवार को जारी इस एलर्ट के बाद से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं का निरक्षण किया। मौके पर जो भी कमियां नजर आईं उसे फौरन दुरुस्‍त कर दिया गया।

कहीं यह खुफिया विभाग को भटकाने की कोशिश तो नहीं?

वैसे तो खुफिया विभाग की तरफ से जो एलर्ट जारी किया गया है वह उसके बाद से सुरक्षा इंतजाम को पुख्‍ता किया जाना लाजमी है मगर इस बात पर भी गौर किया जा सकता है कि आतंकी कहीं भटकाने की कोशिश तो नहीं कर रहे। भटकाने का मतलब यह है कि उनका टारगेट कुछ और हो और वह धमकी किसी और चीज की दे रहें हो। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की मानें तो देश के हर प्रमुख शहरों, हवाईअड्डों, बस स्‍टैंड और रेलवे स्‍टेशनों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ देश की ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+