गुड़गांव: टोलकर्मी के हत्यारे गाड़ी समेत गिरफ्तार

गौरतलब है कि कुद दिन पहले दिल्ली गुड़गांव हाइवे पर बने खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर एक टोलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस टोलकर्मी का दोष बस इतना था कि उसने गाड़ी से आए उन दबंगों से उनकी आईडी की मांग कर दी थी। जिसके बाद बहस शुरु हुई और टोल टैक्सकर्मी को गोली मार दी थी। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। लेकिन गाड़ी की जानकारी और टोलकर्मी को मारने वाले लोगों की तस्वीर इस सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाई थी।
जिसके बाद पुलिस ने हादसे के पहले और बाद के वीडियो फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी विजय वीर का चेहरा सामने आया था। वीडियो फुटेज में इस्तेमाल की गई बुलेरो गाड़ी की भी फुटेज सामने आई थीं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें कि यह मामला केवल 27 रुपए को लेकर शुरू हुआ था। जिसके बाद बहस इतनी तेज हो गई कि विजय वीर ने टोलकर्मी को गोली मार दी। टोलकर्मी का नाम उमेश कांत पांडे है। उसने 3 महीने पहले ही यहां काम शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications