सोनिया से मिलकर चिदंबरम ने की इस्तीफे की पेशकश!

सूत्रों की मानें तो चिदंबरम के इस्तीफ के बाद प्रवण मुखर्जी पर खासा दबाव पड़ गया है। इस्तीफे की पेशकश के बाद सोनिया गांधी ने कहा है कि इस पूरे मामले में प्रणव मुखर्जी ने रिपोर्ट तैयार की है और उसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेज दिया है। सोनिया गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री का देश वापस आने का इंतजार किया जा रहा है उसके बाद ही कोई परिणाम सामने आ सकेगा।
उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े घोटाले 2जी स्पेक्ट्रम ने यूपीए सरकार की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अभी तक इस घोटाले में डीएमके सांसद ए राजा, कनिमोझी और दयानिधि मारन का नाम मुख्य रूप से सामने आया था। कांग्रेस इस घोटाले से यह कहकर पल्ला झाड़ रहा था कि इसमें गठबंधन पार्टी डीएमके के सांसद शामिल थे। अब इस घोटाले में कांग्रेस के बड़े नेता पी चिदंबरम का नाम सामने आ गया है 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में चिदंबरम की भूमिका का खुलासा करने वाला कोई और शख्स नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी का एक वरिष्ट नेता प्रणव मुखर्जी है। जिन्होंने पीएओ को चिट्ठी लिखकर यह कहा था कि अगर चिदंबरम चाहते तो वित्तमंत्री रहते हुए 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को रोक सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications