अफगानिस्तान ने दी पाकिस्तान को हमले की धमकी

अफगानिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा कि हम पाकिस्तान को हमले बंद करने की हिदायत दे चुके हैं। अगर अब हमले जारी रहे तो फिर हमारी सेना भी जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान की सेना उसके कुनार और नुरीस्तान इलाकों में लगातारी रॉकेट दाग रही है। इस इलाके पर नाटो की सेनाओं का प्रभाव कम है।
अफगानिस्तान की तरफ से इस तरह के हमलों का कई बार विरोध जताया जा चुका है। जिसके बावजूद पाकिस्तान की तरफ से इस तरह के हमले लगातार जारी हैं। अफगानिस्तान की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे इन हमलों की वजह से यहां बहुत से मकान और धार्मिक इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। पाकिस्तान ने इस तरह के हमलों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications