राजस्थान: ट्रेन की छत पर मौत का सफर, 5 मरे, 4 घायल

रेल विभाग के आला अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन अजमेर स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला पड़ाव भीलवाड़ा था। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी भीलवाड़ा पहुंचने पर हुई जब थ्री टायर कोच के कंडक्टर ने कोच की छत से खून का रिसाव देखा। ट्रेन लगभग 4 बजे भिलवाड़ा पहुंची थी। कंडक्टर ने फौरन इसकी सूचना पुलिस और स्टेशन अधिक्षक को दी।
सूचना मिलते ही पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों और शवों को ट्रेन से नीचे उतारा। रेल प्रशासन के अला अधिकारियों ने बताया कि यह अभी निश्चित नहीं हुआ है कि दुर्घटना अजमेर रेलवे स्टेशन के समीप माट्रिन ड्रिल पुलिया पर या भीलवाड़ा के समीप गढ़ा मालियान पुलिया पर हुई है।
उन्होंने कहा कि रेलवे ने माट्रिन ड्रिल रेलवे पुलिया पर पहले से ही एहतियातन उपाय कर रखे थे जिसके तहत पुलिया के नीचे गाड़ी की गति बहुत धीमी लगभग रेंगती हुई निकलती है और यहां पर हादसा होने की आशंका नगण्य ही है। इसके बावजूद रेलवे सुरक्षा टीम और उच्चाधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications