नीतिश ने नई नवेली दुल्‍हन कविता को चुनावी मैदान में उतारा

Bihar: MLA son ties knot to gift bride a ticket
पटना। बिहार में बढ़ रहे भ्रष्‍टाचार और जरायम के खात्‍मे को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने जो दावा किया था वह तो पूरी तरह से धता साबित हो चुका है। मगर अब बिहार से अपराध को जड़ से खत्‍म करने के लिये नीतिश कुमार एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू ने सीवान के दरौंदा उपचुनाव में टिकट देने का जो पैमाना अपनाया उसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जायेंगे। हुआ यूं कि जब पार्टी को इलाके के कुख्‍यात अपराधी अजय सिंह को टिकट देने में दिक्‍कत आई तो नीतिश जी ने उसे शादी करने की सलाह दे डाली। बस क्‍या था अजय सिंह ने भी बिना सोचे समझे और समय को ना बर्बाद करते हुए पितृपक्ष में ही शादी भी कर डाली।

अजय सिंह ने जैसे ही शादी की नितीश जी ने उसे तोहफे के रूप में उसकी नई नवेली दुल्‍हन को दरौंदा से पार्टी का टिकट दे दिया। आपको बताते चलें कि इस विधानसभा क्षेत्र की विधायक जगमातो देवी के निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव की तारीख तय होते ही राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गई। पिछले विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए से जगमातो देवी ने आरजेडी के प्रफेसर बी. के. सिंह को हराया था। खास बात तो यह थी के जगमातो देवी अजय सिंह की ही मां थी और उनकी मौत के बाद अजय सिंह खुद पार्टी की टिकट चाह रहे थे। लेकिन अजय सिंह की छवि काफी दागदार होने के कारण उन्हें टिकट देने में खासी दिक्‍कत आ रही थी।

सूत्रों की मानें तो अजय को मुख्‍यमंत्री ने ही सलाह दी थी कि अगर वह शादी करते हैं तो वह उनकी पत्‍नी को टिकट दे देंगे। मालूम हो कि पितृपक्ष में हिंदू धर्म में कोई भी शुभकार्य करना वर्जित माना गया है परंतु अजय सिंह ने विधि विधान के साथ कविता के साथ शादी रचा ली और उपहार के रूप में पार्टी का टिकट झटक लिया। वहीं पर्चा दाखिला के दौरान कविता ने कहा कि वह नीतिश कुमार के हर सपने को साकार करने के लिये तैयार है। कविता ने कहा कि राजनीति में वह नई जरुर हैं मगर लोगों के आर्शिवाद से सबकुछ सीख जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+