हिन्‍ना रब्‍बानी ने अमेरिका पर साधा निशाना

Pakistan's youngest and first female foreign Minister Hina Rabbani
वाशिंगटन। राष्‍ट्र संघ महासभा में हिस्‍सा लेने अमेरिका पहुंची पाकिस्‍तान की विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि आतंकवाद के मुद्दे पर वह पाकिस्‍तान की आलोचना करना बंद करे। जियो टीवी को दिए गए अपने एक इंटरव्‍यू में रब्‍बानी ने कहा कि पाकिस्‍तान पिछले कई साल से आतंकवाद के खात्‍मे को अमे‍रिका का सहयोग देता रहा है इसके बावजूद अमेरिका उसे शक की निगाह से देखता है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका का पाकिस्‍तान के लिए यही नजरिया बरकरार रहा तो पाकिस्‍तान आतंकवाद के मामले पर अमेरिका को सहयोग करना बंद कर देगा।

हाल ही में अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में अमेरिका दूतावास को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में अमेरिका ने पाकिस्‍तान की खू‍फिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की बात कही थी। इस हमले पर अमेरिका की तरफ से बयान आया था कि इस हमले में आतंकवादी गुट हक्‍कानी नेटवर्क का हाथ है। आईएसआई इस हक्‍कानी नेटवर्क को सहयोग करती है। इसके साथ ही अमेरिका ने पाकिस्‍तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह आतंकी संगठनों को सहयोग देना बंद करे।

गौरतलब है कि अलकायदा प्रमुख और अमेरिका के सबसे बड़े दुश्‍मन ओसामा बिन लादेन के पाकिस्‍तान के एबटाबाद में पाए जाने के बाद से अमेरिका पाकिस्‍तान को शक की नजर से देखता है। पाकिस्‍तान दावा करता था कि ओसामा की जानकारी उसको नहीं है जबकि अमेरिका ने पाकिस्‍तान से ही ओसामा को खोजकर उसकी हत्‍या की थी। इस मामले के बाद से दोनों देशों के आपसी संबंधों में भी खटास आ गई थी। पाकिस्‍तान इस तरह के बयान देकर अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उसे पता है कि अगर अमेरिका को अफगानिस्‍तान में जमीनी लड़ाई जारी रखनी है तो उसे पाकिस्‍तान की सरजमीन का इस्‍तेमाल करना ही पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+