दिल्ली धमाके में गिरफ्तार आरोपी एनआईए हिरासत में

इस बम धमाके की जांच कर रही एजेंसी एनआईए घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाई है। एनआईए ने इन आरोपियों से पूछताछ के लिए इनको एनआईए को सौंपने की मांग की थी। जिस पर मोहर लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को एनआईए को सौंप दिया। एनआईए का कहना है कि इस धमाके की साजिश किश्तवाड़ में ही रची गई थी।
गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए बम धमाके में 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। इस धमाके की जिम्मेदारी के लिए 4 मेल भेजे जा चुके हैं। जिसमें आईएम और हूजी ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस बम धमाके के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications