राहुल गांधी भूकंप पीडि़तों का हाल जानने सिक्किम पहुंचे

Rahul Gandhi met quake victim, toll 93
गंगटोक। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भूकंप पीडि़तों का हाल जानने पहुंचे। वे यहां भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों से मिले। उन्‍होंने कहा कि भूकंप से पीडि़त लोगों को हर तरीके की मदद मुहैया कराई जाएगी। सरकार पहले ही इस आपदा में मारे गए लोगों को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान कर चुकी है। सिक्किम सरकार ने भी भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया।

रविवार को आए भूकंप ने भारत के गरीब कहे जाने वाले राज्‍य सिक्किम में जमकर कहर बरपाया है। यहां मरने वालों की संख्‍या 58 तक पहुंच गई है। भारतीय फुटबॉल के सितारे बाईचुंग भूटिया भी सिक्किम के रहने वाले हैं। भूटिया ने सरकार और आम जनता से इस प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए मदद की गुहार की है। उन्‍होंने कहा कि जिस समय भूकंप आया वे उस समय घर पर ही थे। देखते ही देखते इस भूकंप ने चारों ओर तबाही मचा दी।

गौरतलब है कि रविवार की शाम 6 बजकर 11 बजे आए भूकंप ने भारत के पूर्वी व उत्‍तरी हिस्‍से में धरती को हिलाया था। इस भूकंप का केंद्र सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 64 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा की तरफ था। इस भूकंप की वजह से पूरे भारत में मरने वालों की संख्‍या 93 हो गई है। बहुत से लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की उम्‍मीद है। सेना के 5 हजार से भी अधिक जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+