महबूबा की तो आदत है जबान से मुकर जाना : उमर अब्दुल्ला

अहमदाबाद। सुषमा स्वराज और पीडीएफ नेता महबूबा मुफ्ति के बीच की जंग अब और चोखी होती जा रही है। सुषमा ने दावा किया कि उन्होंने वही कहा है जो महबूबा ने बोला था लेकिन महबूबा ने कहा कि सुषमा झूठ बोल रही हैं। जिस पर चुटकी लेते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि महबूबा की तो पुरानी आदत है अपनी जबान से मुकरना। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इतिहास गवाह है कि महबूबा अक्सर अपने बयानों से मुकर जाती है, इसलिए अगर वो सुषमा स्वराज को कह रही है कि वो झूठ बोल रही हैं तो लोगों और भाजपा को इस बात पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि सोमवार को मोदी के उपवास मंच से विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा था कि इस महीने की यानी कि 10 सिंतबर को एनएसी की बैठक में भाजपा की धुर विरोधी पार्टी कश्मीर की पीडीएफ की नेता महबूबा मुफ्ति ने जमकर नरेन्द्र भाई की तारीफ की थी। उनकी नजर में गुजरात ही एक ऐसा राज्य है जहां मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। मोदी भाई ने, एक उद्योगपति जो कि मुसलमान था, उसे गुजरात में बिना किसी शर्त के मौका दिया।

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि सुषमा स्वराज ने ऐसा क्यों कहा। उन्होंने भारत सरकार से प्रार्थना की है कि वो एनएएसी की बैठक की टेप को सार्वजनिक करें जिसके चलते दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। आखिर सुषमा जी अपने भाई के कसीदे पढ़ते-पढ़ते मेरा नाम क्यों ले बैठीं?। जबकि दूसरी ओर सुषमा ने कहा है कि वो झूठ नहीं बोल रही हैं, उन्होंने वो ही कहा जो महबूबा ने कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+