पायल से तलाक लेकिन कोई दूसरा चक्कर नहीं : उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah
नई दिल्ली। दूसरी शादी और प्रेम प्रसंग की खबरों से झल्लाये जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है कि वो और उनकी पत्नी पायल नाथ जरूर अलग होने जा रहें हैं लेकिन उनकी किसी से कोई चक्कर नहीं चल रहा है।

उमर अब्दुल्ला ने साफ तौर पर लिखा है कि मीडिया में इन दिनों मेरे प्रेम प्रसंग की खबरों को बहुत ही चटकारे लेकर पेश किया जा रहा है जिससे साबित होता है कि मीडिया अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल कर रही है। मेरा किसी से कोई संबध नहीं हैं। आपको बता दें कि 41 साल के उमर की शादी को 17 साल हो चुके हैं। उमर-पायल को इस शादी से दो बेटे हैं।

उमर ने कहा कि हां ये बात सच है कि उनकी और उनकी पत्नी पायल का तारतम्य सही नहीं चल रहा है इसलिए वो दोनों अब अलग होने जा रहे हैं लेकिन ये उनका निजी मामला है इसलिए इस बात को सरेआम कहने का क्या मतलब है। कुछ मीडिया श्रोतों की ओर से उठाये इस कदम से वो काफी निराश और दुखी है।

उमर ने कहा है कि उन्हें इन दिनों अपने दोनों बेटों की चिंता हो रही है जो इस तरह की बातों को देख और सुन रहे हैं। इसलिए मैं गुजारिश करता हूँ कि मीडिया मेरी निजी बात को दिखाने के अलावा जम्मू-कश्मीर की खबरों को दुनिया में दिखाये। उमर ने कहा कि वो जरूर अपनी जिंदगी में परेशान चल रहे हैं लेकिन उससे उनके प्रदेश के काम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपना काम करेगा और मेरे इस बयान के बाद मेरी दूसरी शादी की खबर को दिखाना बंद कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+