एक्सीडेंट के घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार

पानीपत के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने आज बताया कि पुलिस ऐसे व्यक्तियों को बिल्कुल परेशान नहीं करेगी जो किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचानें का नेक कार्य करता है अपितु पुलिस ऐसे व्यक्तियों का सम्मान करेगी और यह कोशिश भी करेगी ऐसे व्यक्तियों को नकद ईनाम भी दिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई नेक कार्य नहीं होता है। यदि कोई भी व्यक्ति सड़क हादसे मे किसी घायल पड़े व्यक्ति की तत्काल सहायता करते हुए उसे अस्पताल तक पहुंचाता है और उसकी तत्परता से उस घायल व्यक्ति की जान बच सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की सूचना कोई भी व्यक्ति 100 नंबर और 102 नंबर पर देकर तत्काल एंबुलैंस की सेवा भी लेे सकता है जहां पुलिस तत्काल घायल व्यक्ति की सहायता हेतु तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी कोई व्यक्ति यह शिकायत करता है कि पुलिसकर्मियों ने उसे घायल व्यक्ति को पहुंचाने के बारे मे परेशान किया है तो उसकी सूचना वे तुरन्त उन्हें दे सकते है और ऐसे कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications