2 नंवबर को हरियाणा दिवस पर होगा भूमि बचाओ सम्मेलन

गोरखपुर गांव में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद श्योकंद ने कहा कि हम सब जानते हैं कि सारी दुनिया के परमाणु वैज्ञानिक जापान को परमाणु रेडिएशन के खतरे से बचाने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में भारत सरकार नए रियेक्टर देश में लगाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि सरकार गोरखपुर गांव में दूसरे नंबर का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र लगाने जा रही है जबकि यह क्षेत्र भूकंप चार जोन में है। दिल्ली यहां से 200 किलोमीटर की दूरी पर है।
कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने कहा कि एक नवंबर को भूमि बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सभा को संबोधित करने वालों में कामरेड इंद्रजीत सिंह, बीआर चौधरी, कुलजीत कुल्हडिय़ा, स्वतंत्र बाला चौधरी, सुमन लता सिवाच, बलवान सिंह दौलतपुरियां, निहाल सिंह मताना, राजेंद्र काका, मोलू राम रूलानियां, कामरेड हरपाल सिंह, रामकुमार बहबहलुरियां, कामरेड मनजीत सिंह, प्रधान हंसराज, रामस्वरूप बिश्नोई, महेंद्र गोदारा, सरपंच कश्मीरी लाल, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, गुलाब सिंह शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications