कार के बोनट को पकड़े घिसटते रहे दरोगा जी

लोगों की भीड़ द्वारा कार को दौड़ाए जाने के बाद व्यापारियों ने कार रोकी और उन्हें कार से उतारा गया। इसके बाद लोगों की मददे से दोनों व्यापारियों को पकड़कर थाने लाया गया जिसके बाद दोनों का चालान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
वाकया कुछ इस प्रकार हुआ कि अलीगंज के एक नर्सिंग होम के निकट बीयर की दुकान पर दो लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। पता चला कि दोनों शराब व्यापारी है तथा लेन देन को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। उसी वक्त सीतापुर रोड नवीन गल्ला मण्डी चौकी प्रभारी दरोगा जनार्दन प्रताप सिंह वहां आ गए। दोनों को फटकार मामला शांत कराया फिर थाने चलने की हिदायत दी।
व्यापारी द्वारा थाने न जाने के बात पर श्री सिंह ने उन्हें सख्त लहजे में थाने चलने को कहा इस पर व्यापारी अपनी वैगन-आर कार में बैठ गए। दोनों ने भागने का प्रयास किया तो चौकी प्रभारी ने कार का बोनट पकड़ उन्हें रोकने का प्रयास किया। फिर क्या था दरोगा जी बोनट के ऊपर कार सड़क पर दौड़ गयी।
सिंह कार रोकने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन व्यापारियों ने उन्हें काफी दूर तक सड़क की हवा खिला दी। लोगों ने जब देखा की एक दरोगा कार के बोनट को पकड़े सड़क पर घिसट रहे हैं तो लोगों ने सहानुभूतिवश उन्हें बचाने की कोशिश की और कार को दौड़ाया। लोगों द्वारा कार का पीछा करता अन्य लोगों ने भी कार को रूकवाने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर यातायात अधिक होने के कारण कार की रफ्तार धीमी हुर्ईतो लोगों ने कार को रूकवा लिया जिसके बाद दरोगा की जान में जान आयी।
सिंह का कहना है कि जब मारपीट कर रहे लोगों को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो व्यापारियों ने उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया यदि वह बोनट न पकड़ते तो शायद यह लोग उन्हें कार से कुचल देते। फिलहाल पूछताछ में पता चला कि गोमती नगर विराम खण्ड निवासी उमेश सिंह व माल निवासी अरविंद सिंह बीयर शॉप में पार्टनर हैं और आलोक नाम के एक कर्मचारी की पिटाई करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा था कि पैसों के लेन देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications