मुस्लिमों को आरक्षण की मांग छलावा : आजम

बावजूद इसके प्रदेश सरकार अपनी ओर से कुछ करने की बजाय केन्द्र की ओर गेंद उछाल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मांग महज धोखा है। उन्होंने कहा कि माया सरकार मुसलमानों को अशिक्षित और दरिद्र बनाए रखना चाहती है। यही कारण है कि अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में दाखिले की अनुमति नहीं दे रही है। इस मौके पर वह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन दिन के उपवास पर भी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूके उन्होंने मोदी को अनशन को नाटक बताया।
उन्होंने कहा कि पंचतारा संस्कृति में उपवास करना ड्रामा नहीं तो और क्या है। श्री मोदी के उपवास स्थल पर मौजूद मुसलमानों पर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि महज दाढ़ी बढ़ा लेने और टोपी पहन लेने से कोई मुसलमान नहीं हो जाता। श्री खां ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही मुस्लिमों का साथ देने वाली एकमात्र पार्टी है और सभी मुसलमानों को पूरी ईमानदारी के साथ सपा का साथ देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications