मौका-ए-वारदात पर टाइम से पहुंचेगी हरियाणा पुलिस

Haryana Police
बहादुरगढ़। चाहे फिल्म हो या रियल लाइफ पुलिस हमेशा लेट पहुंचती है। आम लोगों की इस धारणा को बदलने के लिए हरियाणा पुलिस अब तकनीक में सुधार करके लेटलतीफी की आदत को दूर करना चाहती है। कोई भी शख्स यदि पुलिस को किसी घटना के संदर्भ में कोई सूचना देना चाहे तो जहन में सबसे पहले ख्याल आता है वह पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर डायल करता है।

इस टेलीफोन नंबर पर दी गई सूचना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस टीम को वायरलैस पर मैसेज दिया जाता है और पुलिस एक्टिव हो जाती है। कभी-कभार जनता की ऐसी भी शिकायतें रहती हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद हरकत में आई जबकि घटना के बारे में तुरंत वीटी करा दी गई थी। भविष्य में ऐसा न होने पाए और कंट्रोल रूम में सूचना आते ही वायरलैस मैसेज पर पुलिस क्विक रिस्पांस दे, इस सिलसिले में झज्जर के जिला पुलिस अधीक्षक पी.आर. सिंह ने कुछ खास दिशा-निर्देश पुलिस कंट्रोल रूम के लिए जारी किए हैं।

ऐसे काम करेगी पुलिस

पुलिस कप्तान का कहना है कि वायरलैस मैसेज मिलने पर पुलिस की लापरवाही या ढिलाई को सिरे से ही खत्म किया जा सकेगा। क्योंकि, आगे से पुलिस कंट्रोल रूम में इस बात की पूरी-पूरी जानकारी बाकायदा अलग से एक रजिस्टर में दर्ज रहेगी कि कितने बजे सूचना आई, जिसको भी फारवर्ड किया गया उस वक्त टाइम क्या था और जब उस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वक्त कितने बजे थे। इस तरह से पुलिस कंट्रोल रूम को इंफोर्मेशन मिलने के बाद का तमाम हाल रजिस्टर में दर्ज रहेगा और इस पर विभाग के आलाधिकारियों की भी पैनी नजर रहेगी।

पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र दांगी ने बताया कि एसपी सिंह ने कंट्रोल रूम स्टाफ को साफ कहा है कि वे लोग अलग से भी एक ऐसा रजिस्टर मेनटेन करके रखेंगे, जिसमें किसी भी वीटी के संदर्भ में पूरा विवरण टाइम-टू-टाइम दर्ज किया जाएगा।

एसपी, डीएसपी सीधे तौर पर रखेंगे वर्किंग पर नजर

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक ऐसी व्यवस्था कर दी गई है कि डीएसपी या खुद एसपी साहब जब चाहें किसी भी सूचना के संदर्भ में पुलिस कंट्रोल रूम एवं वहां से वायरलैस पर एक्टिव हुई पुलिस टीम की वर्किंग के बारे में जान एवं समझ सकें। उन्होंने बताया कि इस रजिस्टर की रूटीन में डीएसपी स्तर के अधिकारी चैकिंग भी करेंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कोई पुलिस वाला यदि लापरवाही बरतता है तो वह भी पकड़ में आ सके। इसी बीच एसपी श्री सिंह ने जनता से आग्रह किया है कि किसी भी घटना के बारे में सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर - 100 पर सूचना दें।

इसके अलावा मोबाइल नंबर 8930500677 या फिर 91251-254212 पर कॉल करके भी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती है। श्री सिंह ने कहा कि यदि पुलिस की लापरवाही नजर आए तो जनता-जनार्दन खुद उनके मोबाइल नंबर 8930500600 पर भी कॉल करके सूचना दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+