56 घंटे बाद मोदी ने तो 72 घंटे बाद वाघेला ने तोड़ा उपवास

Narendra Modi and Shankar Singh Vaghela
अहमदाबाद। नरेन्‍द्र मोदी के सद्भावना उपवास के विरोध में उपवास पर बैठे गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने आज सुबह 10 बजे अपना उपवास खत्‍म कर दिया। वाघेला के साथ अर्जुन मोडवाडिया भी उपवास पर बैठे थे। वाघेला का उपवास 72 घंटे से ज्‍यादा चला जबकि मोदी ने 56 घंटे में ही अपना उपवास समाप्‍त कर लिया था। मालूम हो कि वाघेला का उपवास शनिवार सुबह 8 बजे शुरु हुआ था।

गौरतलब है कि नरेन्‍द्र मोदी के सद्भावना उपवास का समर्थन करने के लिये एनडीए के ज्‍यादातर पार्टियों ने मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई और मोदी को खुला समर्थन दिया। मगर वहीं वाघेला के उपवास को समर्थन देने के लिये दिल्‍ली से कांग्रेस के बड़े नेता नहीं आये और ना ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खैर इस उपवास से वाघेला को कोई और फायदा न हुआ हो मगर एक फायदा जरुर हुआ है।

आपको बताते चलें कि काफी लंबे समय से राजनीतिक वनवास झेल रहे वाघेला को मोदी के खिलाफ किये गये इस उपवास ने खासा चर्चा में ला दिया है। मोदी के सद्भावना उपवास पर ट्प्पिणी करते हुए वाघेला ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी ने उपवास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। उन्‍होंने मोदी से सवाल पूछा कि जब वह 72 घंटे का उपवास करने वाले थे तो फिर जल्‍दी ही क्‍यों खत्‍म कर दिया। वाघेला ने कहा कि उनका उपवास कोई उत्‍सव नहीं था और अगर वह भी दिल्‍ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाते तो वह भी जरुर आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+