भूंकप के कारण धंसी मिटटी में दबने से बच्ची की मौत

यमुना से सटे शेखपुर खादर गांव में तीन बच्चियां सौरत पुत्री स्व. विक्रम, प्रिया पुत्री वीरेंद्र व शीतल पुत्री सुंदर शाम को गांव के बाहर बकरियां चराने के लिए गई थीं। तीनों बच्चियों की उम्र 10 से 12 साल है। इस दौरान जब भूकंप के झटके आए तो वहां अचानक जमीन धंस गई और मिट्टी ढह गई, जिससे तीनों बच्चियां उस गड्ढे में दब गई।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। तीनों को एक निजी डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां डाक्टर ने सौरत को मृत घोषित कर दिया व दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बागपुर चौकी इंचार्ज अब्दुल हमीद ने घटना की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications