दिल्ली: पुलिस अलर्ट, बैंक के बाहर 7 लाख की लूट

गुरुद्वारा रोड स्थित एक फर्म में रामजी नौकरी करता है। सोमवार दोपहर फर्म के मालिक ने उसे दो लाख रुपये के साथ पांच लाख का चेक दिया। जिसे बैंक में कैश करवाना था। इसके बाद उसे एक पार्टी को सात लाख रुपये देने जाना था। रामजी सारे रुपये बैग में रखकर बैंक से बाहर निकला। वह चंद कदम ही चला था कि वहां काली बाइक पर दो युवक उससे बैग छीन लिया। रामजी ने शोर मचाने पर लोग जुट गए लेकिन दोनों वहां से रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के पीछे किसी परिचित के हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को रामजी के पास ज्यादा रकम होने की जानकारी थी।
उधर मुखर्जी नगर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से लाखों रुपये चोरी हो गए हैं। घटना के बाद से एटीएम पर तैनात गार्ड गायब है। पुलिस को आशंका है कि गार्ड ने ही चोरी की है। फिलहाल पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इंदिरा विकास कालोनी में पीएनबी का एटीएम स्थित है। सोमवार शाम एटीएम में रुपये डालने कर्मचारी वहां पहुंचे। उन लोगों ने पाया कि जिस ट्रे में रुपये डालते है। उससे छेड़छाड़ की गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहां पहुंचे कर्मचारियों को अभी यह पता नहीं है कि एटीएम से कितने रुपये चुराए गए हैं लेकिन आशंका है कि ट्रे को टैंपर कर लाखों निकाले जा चुके हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एटीएम पर तैनात मूलत: बिहार निवासी गार्ड गायब है।












Click it and Unblock the Notifications