मोदी के बाद शंकर सिंह वाघेला ने तोड़ा उपवास

Shanker Singh Vaghela
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपवास तोड़ने के बाद उनके विरोध में उपवास कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कभी मोदी के राजनैतिक गुरू कहे जाने वाले शंकर सिंह वाघेला ने भी अपना उपवास तोड़ दिया है। उन्होंने भी करीब 74 घंटे बाद अपना उपवास खत्म किया है। उन्होंने दलित बालिकाओं के हाथ से जूस पी कर अपना उपवास तोड़ा। अपने उपवास समाप्ति पर वाघेला ने मोदी के लिए कहा कि उन्होंने तो उपवास का उपहास बना दिया ।

उन्होंने कहा जरूर वो तीन दिन तक उपवास करेगें लेकिन तीन दिन से पहले ही उन्होने उपवास तोड़ दिया। वाघेला ने मोदी के उपवास को ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने पहले लोगों को बुलाया और बाद में उसी जगह पर उन पर लाठीचार्ज करवाया। उपवास के दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े लोगों के नहीं आने पर वाघेला ने कहा कि अगर वो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाते तो वे जरूर आते।

गौरतलब है कि मोदी के उपवास के विरोध में कांग्रेस पार्टी भी साबरमती के फुटपाथ पर उपवास पर बैठ गयी थी। कांग्रेस ने मोदी के उपवास को हाईटेक ड्रामा और वोट बैंक की राजनीति बताया । शंकर सिंह वाधेला ने कहा कि आखिर मोदी को आज उपवास की जरूरत क्यों पड़ गई। क्या उन्होंने मान लिया कि वो दंगों के लिए दोषी हैं। मैं क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने खुद उनसे कहा था कि उन्होंने 2002 में राजधर्म नहीं निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+