अमिताभ के बाद मु्न्ना भाई भी मिले बीमार अमर सिंह से

नई दिल्ली। शायद अब लोगों के दिलों में इंसानियत का गुबार हिचकोलें मार रहा है तभी तो जो कभी पुराने साथी हुआ करते थे अमर सिंह के, आज उनका हाल-चाल लेने के लिए एम्स में दिखायी दे रहे हैं । जीं हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मु्न्ना भाई संजय दत्त की, जिन्होंने सोमवार को करीब साढ़े आठ बजे एम्स में अमर सिंह से मुलाकात की। संजय दत्त ने करीब आधे घंटे अमर सिंह के साथ बिताये।

संजय दत्त ने अमर सिंह की हालत के विषय में डॉक्टरों से भी बातचीत की। आपको बता दें कि ये अमर सिंह ही थे जिन्होंने संजय दत्त को लखनऊ से लोकसभा चुनाव, सपा टिकट पर, लड़वाने की पेशकश की थी। संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता के साथ अमर सिंह के घर पर रूककर सपा पार्टी का चुनाव प्रचार भी किया था। लेकिन कोर्ट की ओर से परमिशन ना मिल पाने की वजह से संजय दत्त चुनाव नहीं लड़ पाये थे और उनकी जगह लखनऊ से सपा का टिकट समाजसेवी और पूर्व अभिनेत्री नफीसा अली को मिल गया था।

इससे पहले रविवार को दिन में बारह बजे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता के साथ सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने करीब दो घंटे अस्पताल में बिताये थे।

आपको बता दें कि अमर सिंह इन दिनों एम्स में भर्ती है। उनकी किडनी में इंफेक्शन हैं। उनकी हालत काफी खराब है, जिसके आधार पर उन्हें तीस हजारी कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत की अवधि 27 सितंबर तक बढ़ा दी है। तीस हजारी कोर्ट ने एम्स प्रशासन को यह आदेश भी दिया कि वह अमर सिंह के स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट 26 सितंबर को कोर्ट में पेश करे। कैश फॉर वोट मामले में अमर सिंह को 6 सिंतबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। जहां उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गयी और उन्हें एम्स भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+