आगरा विस्फोट काण्ड पर राजनीति न करे कांग्रेस: बसपा

प्रदेश की सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि आतंकवाद देश के लिए चुनौती बना हुआ है। इसका मिलकर सामना करने की बजाय कुछ राजनीतिक दल राजनीति कर रहे हैं। बसपा प्रवक्ता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पदाधिकारी सुरक्षा जैसे मुद्दे को ग भीरता से लेने की बजाय इस पर राजनीति करने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि यह किसी प्रदेश विशेष की घटना नहीं बल्कि आगरा जैसी दर्जनो घटनाएं कांग्रेस शासित राज्यों में होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि आगरा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी। बसपा ने कहा कि यह खेद का विषय है कि कुछ राजनेता आगरा की घटना का राजनीतिक लाभ लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications