ओबामा से नहीं मिल पाएंगे मनमोहन

PM Singh to attend UN session; won't be meeting Obama
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अपना एजेंडा तय कर लिया है। इसके तहत भारत सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए अन्यों पर दबाव बनाएगा। इस बात का खुलासा विदेश सचिव रंजन मथाई ने की। रंजन मथाई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की 66वीं बैठक में भारत का सबसे बड़ा मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों का रहेगा। भारत इस मुद्दे को जी-4 देशों के समूह के अपने सहयोगियों ब्राजील, जापान व जर्मनी के साथ उठाएगा। प्रधानमंत्री महासभा को 24 सितंबर को संबोधित करेंगे। पांच दिनों की इस यात्रा में वह यहां अनेक देशों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से उनकी मुलाकात नहीं हो सकेगी। इस दौरान भारत छह देशों के समूह ब्रिक्स के नेताओं की बैठक में भी हिस्सा लेगा। मथाई ने कहा कि पीएम 21 सितंबर को न्यूयार्क के लिए रवाना हो रहे हैं। वे वहां से 27 सितंबर को स्वदेश लौट आएंगे।

मथाई ने कहा कि भारत हमेशा से इस बात का पक्षधर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा परिषद की अहम भूमिका रहे। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में जबकि आतंकवाद अपना सिर उठा रहा है, उसके खिलाफ कड़े व प्रभावी कदम उठाने जरूरी है। मथाई ने कहा कि हाल में दिल्ली और आगरा में हुई बम विस्फोटों ने आतंकवाद को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं। भारत सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष भी है। इस समिति ने 28 सितंबर को अपनी विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में भारत आतंकवाद के खिलाफ अतंरराष्ट्रीय सहयोग व सामूहिक कार्रवाई पर खासा जोर देगा।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एसएम कृष्णा, विदेश सचिव रंजन मथाई, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ प्रमुख अधिकारियों का एक दल भी जा रहा है। विदेश मंत्री कृष्णा इस दौरान आधा दर्जन अन्य प्रमुख बैठकों में हिस्सेदारी करेंगे। इनमें 22 सितंबर राष्ट्रमंडल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, 23 सितंबर को ब्रिक्स की मंत्रिस्तरीय बैठक, 23 सितंबर को ही जी-77 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक व इब्सा मंत्रिस्तरीय बैठक प्रमुख हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+